ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

विधायक/महापौर ने मीनाक्षी नगर में देवांगन समाज भवन और डिपरा पारा में नाली,सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

दुर्ग| नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने डिपरापारा में मूलभूत सुविधाओ का विस्तार करने वार्ड 39 एवं बोरसी वार्ड क्रमांक 53 मीनाक्षी नगर वार्डवासियों के साथ भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा,पार्षद पुष्पा गुलाब वर्मा, शिवेंद्र परिहार, नरेंद्र बंजारे, चंद्रशेखर चंद्राकर, मनीष साहू,उपअभियंता करण यादव,जग्गी शर्मा, द्वारिका साहू, चैनसुख भट्टड, पुनीत गायकवाड़, जिला मंत्री दीपक चोपड़ा, टीकम चंद्राकर, सरस्वती साहू, कुमारी सिंगारे, पुष्पा पाण्डेय,

हुमन देशमुख, हेमंत देवांगन, रामदयाल साहू, विशाल यादव, गुलाब वर्मा, दशरथ निर्मलकर सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।बोरसी एवं डिपरापारा वार्ड में मूलभूत सुविधाओ के विस्तार हेतु वार्ड वासियों की उपस्थिति में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया और व विकसित वार्ड के निर्माण की नींव रखी।

विधायक गजेंद्र यादव ने बोरसी मीनाक्षी नगर वार्ड क्रमांक 53 में देवांगन समाज की मांग पर अपने निधि से देवांगन समाज के भवन के लिए 20 लाख की राशि स्वीकृति कर भवन निर्माण को जल्द शुरू करने की बात अधिकारियों से कही।

साथ डिपरा पारा वार्ड क्रमांक 39 नाली सड़क निर्माण के कार्य लागत 52 लाख से होगा।डिपरापारा वार्ड में 23 लाख से डामरीकरण सड़क, 23 लाख से सीसी रोड एवं नाली निर्माण तथा 6 लाख से डब्लूएमएम सड़क निर्माण सहित
52₹ लाख की राशि से मूलभूत सुविधाओ के विस्तार।जिसका बुधवार को पार्षद सहित नागरिको के बीच किया गया भूमिपूजन किया गया।

इस मौके पर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि पूरे शहर में विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई है। वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विकास कार्यों की गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए।

इसके अलावा समय पर कार्य पूरा किया जाना आवश्यक है ताकि बोरसी क्षेत्र में लोगो को अन्य कार्यक्रमो के लिए भवन मिल सके तथा नागरिकों को सीसी रोड पर आवागमन की सुविधा मिल सके। महापौर धीरज बाकलीवाल ने विभागीय अधिकारियों को कार्य शुरू करने और शीघ्र अति शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिये।

वार्ड के नागरिको के द्वारा काफी समय से मीनाक्षी नगर में विभिन्न कार्यक्रमो के लिए देवांगन समाज भवन एवं डिपरा पारा के पार्षद व नागरिकों द्वारा सड़क सीमेंटीकरण की मांग की जा रही थी।

भूमिपूजन के दौरान विधायक गजेन्द्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल का पार्षद स्थानीय लोगो ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button