ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़

CG: गांजा तस्करी करते पकड़ा गया आरक्षक, कबूला – “हर बार के मिलते थे 1000 रुपये

मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी। खड़गवां पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए सीएएफ (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) के आरक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बुंदेलाल, जो कि 8वीं बटालियन पेण्ड्री, राजनांदगांव में पदस्थ है, को खड़गवां पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।

मामला 28 अप्रैल से जुड़ा है, जब सुरेश कुमार नामक एक व्यक्ति को 2 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सुरेश ने कबूला कि उसे यह गांजा आरक्षक बुंदेलाल द्वारा दिया जाता था, जिसे वह बताए गए स्थानों पर पहुंचाता था और इसके बदले उसे ₹1000 प्रति बार दिए जाते थे।

सीएएफ आरक्षक का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी सरगुजा रेंज के आईजी और जिला पुलिस अधीक्षक को दी। उनके निर्देश पर जांच को आगे बढ़ाया गया। जांच में सुरेश और आरक्षक बुंदेलाल के बीच कई बार बातचीत होने की पुष्टि हुई, साथ ही गांजा तस्करी से जुड़े अन्य साक्ष्य भी सामने आए।

इसके बाद राजनांदगांव के पेण्ड्री से आरोपी आरक्षक बुंदेलाल को हिरासत में लिया गया और खड़गवां थाना लाया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह ओडिशा से गांजा लाकर क्षेत्र में सप्लाई करता था। आरोपी बुंदेलाल खड़गवां विकासखंड के कौरीमार गांव का निवासी है।

पुलिस अब इस मामले में और गहन जांच कर रही है, ताकि इस तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी पहुंचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button