ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

भिलाई आवासीय छात्रावास: अधीक्षक को कलेक्टर ने किया निलंबित

भिलाई।  दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने संदीपनी बालक आवासीय छात्रावास फरीदनगर कोहका  भिलाई के अधीक्षक धर्मजीत साहू की सेवा समाप्त कर दी है।

साहू के खिलाफ शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने उनसे जवाब मांगा था।

जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर उनकी संविदा सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, संदीपनी बालक आवासीय छात्रावास में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायत कलेक्टर और जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा कार्यालय दुर्ग में की गई थी।

इस पर कलेक्टर ने संज्ञान लिया और मामले की जांच के निर्देश दिए। 14 अक्टूबर को कलेक्टर ने खुद छात्रावास का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान शिकायत सही पाई है।

लापरवाही को लेकर कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक धरमजीत साहू को जमकर फटकार लगाई थी।

इसके बाद कलेक्टर ने अधीक्षक धरमजीत साहू से मामले पर उनका स्पष्टीकरण मांगा था।

अधीक्षक ने तय समय 17 अक्टूबर तक अपना जवाब पेश किया, लेकिन वो संतोषजनक नहीं पाया गया।

इसके चलते कलेक्टर ने 5 नवंबर को उनकी संविदा सेवा को समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button