ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने अपराधों की रोकथाम और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को रुआबांधा कॉलोनी में सघन चेकिंग एवं कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। सुबह 4 बजे से 8 बजे तक चले इस विशेष अभियान में 60 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 वारंटियों को पकड़ा।

अभियान में 2 राजपत्रित अधिकारियों और 4 निरीक्षकों सहित कुल 60 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की टीम ने क्षेत्र में सघन जांच की। इस दौरान बाहरी किरायेदारों, आदतन गुंडा-बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनकी गतिविधियों की पड़ताल की गई।

पुलिस टीम ने क्षेत्र में मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की तलाश के लिए भी चेकिंग की। इसके साथ ही वारंटियों की पतासाजी करते हुए 2 वारंटियों को पकड़ा गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना था।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों, अवैध हथियारों या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

पुलिस ने नागरिकों से अपराधों की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button