ब्रेकिंग
-प्रतिबंधित डिस्पोजल एवं झिल्ली-पन्नी के विरुद्ध निगम की कार्रवाई, पांच दुकानदारों पर 4 हजार रुपये क... बेमेतरा में सनसनी: भटगांव में हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस दुर्ग में 15.737 किलो गांजा के साथ राजस्थान के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल भी जब्त सिद्धार्थ नगर में विराजित नागपुर की प्रसिद्ध कोराडी माता, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, प्रतिदिन ... दुर्ग के गंजपारा में आज सजेगी छत्तीसगढ़ी लोककला की महफिल, स्वर्णा-गरिमा दिवाकर बहनों की होगी प्रस्तु... जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रीय बसोहली उत्सव में छत्तीसगढ़ के कार्टूनिस्ट सागर कुमार की चलेगी कूची! दुर्ग पुलिस की डीएसपी आकर्षि कश्यप ने दो सप्ताह में जीते लगातार दो अंतरराष्ट्रीय रजत पदक, नीदरलैंड क... पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर और अम्बिकापुर के माँ दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्च... डौंडी में सर्व आदिवासी समाज, सरपंचों और जनप्रतिनिधियों की बैठक; प्रभावित गांवों को उनका हक दिलाने के... खरोरा के सारागांव में जंगल के भीतर चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 12 आरोपियों को पकड़ा; 11.53 लाख का...
छत्तीसगढ़

दुर्ग शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद हेतु मोहित वालदे ने प्रस्तुत की दावेदारी

दुर्ग, छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आगामी संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत दुर्ग शहर जिला से युवा कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहित वालदे ने जिला अध्यक्ष पद हेतु अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।

मोहित वालदे पिछले कई वर्षों से दुर्ग शहर में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को लेकर सक्रिय रहे हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, संगठनात्मक कार्य और जमीनी अनुभव को देखते हुए युवा साथियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें पुनः इस दायित्व के लिए उपयुक्त माना है।
इस अवसर पर श्री वालदे ने कहा कि _”आज प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार युवाओं को केवल भ्रमित करने का काम कर रही है। दुर्ग शहर में अपराध और नशाखोरी लगातार बढ़ रही है, जिससे हमारा युवा गलत दिशा में जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि _”यदि मुझे दुर्ग शहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलती है तो मेरी प्राथमिकता रोजगार और शिक्षा होगी। हमारा प्रयास रहेगा कि प्रत्येक युवा को बेहतर शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे प्रदेश के विकास में भागीदार बन सकें।दुर्ग शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद हेतु मोहित वालदे ने की दावेदारी। कहा – “भाजपा सरकार ने

युवाओं को भ्रमित किया। रोजगार और शिक्षा होगी पहली प्राथमिकता
मोहित वालदे ने अपनी दावेदारी पर विश्वास जताने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं दुर्ग शहर के युवाओं में भी मोहित वालदे के प्रत्याशी बनने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button