ब्रेकिंग
पैतृक जमीन हड़पने फर्जी हस्ताक्षर से तैयार किए दस्तावेज, पत्नी के नाम कराई रजिस्ट्री; तीन आरोपी गिरफ... "वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजली महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में निवेश की जांच का दायरा बढ़ा, रायपुर और बिलासपुर के होटल-क्लब रडार पर बैगा पारा में 18.24 लाख रुपये से होगा सड़क का डामरीकरण, लोक कर्म प्रभारी ने किया निरीक्षण, जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, अब तक 7,351 किसानों से 26,231.96 मीट्रिक टन ध... शहर के आखिरी छोर तक पहुंचेगी रोशनी, स्ट्रीट लाइट संधारण के लिए नई एजेंसी को कार्यादेश जारी अयोध्या-जनकपुर के बीच शुरू हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस रेल सेवा, भारत-नेपाल के रिश्तों को मिली नई मजबूती गुरूर पुलिस की अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, 36 पाव देशी शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार भिलाई में नई पुलिस चौकी रूआबांधा शुरू, 5 वार्डों की सुरक्षा होगी मजबूत; अपराध और नशे के कारोबार पर र... इंदिरा मार्केट में 17.35 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग, महापौर ने निर्माण कार...
छत्तीसगढ़

“वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजली

छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्य के पूर्व महाधिवक्ता आदरणीय श्री कनक तिवारी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित। श्री कनक तिवारी जी का निधन छत्तीसगढ़ के न्यायिक, साहित्यिक एवं बौद्धिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका संपूर्ण जीवन विधि, शिक्षा, पत्रकारिता, साहित्य और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहा। उनके निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है।

श्री कनक तिवारी जी का जन्म 26 जुलाई 1940 को हुआ था। उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत अंग्रेजी साहित्य के प्राध्यापक के रूप में की तथा बाद में पत्रकारिता और वकालत के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्ष 1971 में उन्होंने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से स्वर्ण पदक के साथ एलएलबी की उपाधि प्राप्त की। वे दिसंबर 2018 में छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता नियुक्त हुए। गांधीवादी विचारक एवं प्रखर लेखक के रूप में उन्होंने भारतीय संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और आदिवासी अधिकारों जैसे विषयों पर अनेक लेख एवं पुस्तकें लिखीं।

उनकी वैचारिक विरासत और समाज के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। बदरुद्दीन कुरैशी ने, ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति एवं मोक्ष की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। विनम्र श्रद्धांजलि।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button