ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

दुर्ग में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 22 किलोग्राम गांजा जप्त, 3 गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा मामला उजागर किया है। थाना मोहन नगर पुलिस ने अभियान विश्वास के तहत दुर्ग धमधा रोड, सूर्या होटल के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के दौरान 22 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त किया।

पुलिस ने बताया कि नीले और लाल काले रंग के पिट्ठु बैग लेकर आ रहे दो लोगों को पूछताछ के दौरान गोलमोल जवाब देने पर पकड़ लिया गया। तलाशी में बैगों में गांजा पाया गया। मौके पर ही विधिवत कार्यवाही करते हुए गांजे को गवाहों के सामने तौल कर शीलबंद किया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे उड़िसा से गांजा लेकर मुंबई ले जा रहे थे। दुर्ग निवासी राहुल तिवारी ने उड़िसा के तस्करों से गांजा कम रेट में दिलवाने और दुर्ग से मुंबई भेजने में मदद की। इसके एवज में एक लाख रुपए की राशि ट्रांसफर की जाने की बात सामने आई। राहुल तिवारी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला थाना मोहन नगर, अपराध क्रमांक 468/2025, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • साजिद अली, उम्र 45 वर्ष, शिवाजी नगर गोवंडी, मुंबई
  • मोहम्मद शकील कुरैशी, उम्र 40 वर्ष, शिवाजी नगर गोवंडी, मुंबई
  • राहुल तिवारी, उम्र 29 वर्ष, बैजनाथ पारा, दुर्ग

पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button