ब्रेकिंग
प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली रोकने बड़ा कदम, लोक परीक्षा संशोधन विधेयक-2026 पारित सेंट्रल जेल में सनसनी, भट्ठी में कूदने से उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत दो दिनों से लगातार बारिश का असर, छत्तीसगढ़ में जनजीवन प्रभावित और प्रशासन अलर्ट गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की स... जनभागीदारी से सशक्त होंगे अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाएं: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना 'घर-घर मुनगा, हर आंगन मुनगा' अभियान को दें गति: मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने प्रदेशवासियों से की पौधरोप... Weather Update: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 31 जुलाई तक जारी की चेतावनी
दुर्ग

ऑपरेशन – सुरक्षा” अभियान के तहत पावर हाउस, कुम्हारी, सुपेला ओवर ब्रिज के नीचे एवं नेहरू नगर, इंदिरा मार्केट में नो पार्किग में खडी कुल 91 वाहनो पर की गई कार्यवाही

दुर्ग  | यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान चलाकर सडक के चार प्रमुख बिन्दुओं पर कार्य किया जा रहा है|

जिसमें सडको एवं चौक चौराहो की अभियात्रिकी त्रुटि को दूर करना, सडको से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा को हटाना, वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना एवं सडक दुर्घटनामें होने वाली मौत के कारण एवं लापरवाह चालको पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है।

आज दिनांक को यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नो पार्किग में खडी वाहनों पर अभियान कार्यवाही की गई यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार ब्रिज के नीचे वाहन न खडा करने हेतु समझाईस दिये जाने के बावजूद वाहन चालको द्वारा कुम्हारी, सुपेला,पावर हाउस,ब्रिज के नीचे वाहन खडा किया गया था |

जिस पर दो पहिया वाहनों को क्रेन से उठाकर यातायात कार्यालय लाया गया एवं चार पहिया वाहनो में लॉक लगाने की कार्यवाही की गई इसी प्रकार नेहरू नगर एवं इंदिरा मार्केट मार्ग में सडक पर वाहन खडी करने वाले वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा नो पार्किग के तहत कार्यवाही की गई साथ ही मालवीय नगर से पुलगांव चौक तक सडक एवं सडक किनारे बस खडी करने वाले पर भी कार्यवाही की गई।

अपीलः-यातायात पुलिस दुर्ग लगातार शहरवासियों से प्रेस /मीडिया, सोशल मीडिया एवं लगातार पेट्रोलिंग कर अपील करते हुए समझाईस दे रही है कि सडक पर वाहन खडा न करे जिससे ट्रॉफिक जाम की समस्या उत्पन्न होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button