ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान
दुर्ग

ऑपरेशर सुरक्षा” अभियान के तहत वाहन चालको की सुविधा के लिए दुर्ग के पटेल चौक एवं राजेन्द्र पार्क चौक में लेफ्ट टर्न फ्री बनाया गया

दुर्ग | यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु ऑपरेशन सुरक्षा अभियान चलाकर सडक के चार प्रमुख बिन्दुओं पर कार्य किया जा रहा है जिसमें सडको एवं चौक चौराहो की अभियात्रिकी त्रुटि को दूर करना, सडको से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा को हटाना, वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना एवं सडक दुर्घटना में होने वाली मौत के कारण एवं लापरवाह चालको पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है।

आज दिनांक को यातायात जोन दुर्ग प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर दुर्ग के पटेल चौक एवं राजेन्द्र पार्क चौक में स्टॉपर एवं मोजो की सहायता से चौक में बाये ओर जाने वाले वाहन चालको के लिए अस्थाई रूप से लेफ्ट टर्न फ्री बनाया गया ताकि चौक में बायें ओर जाने वाले वाहन आसानी से वाहन मोडकर अपने रास्ते जा सके और चौक चौराहे पर अनावश्यक खडा न होना पडे जिससे चौक पर जाम की स्थिति में भी कमी आयेगी और एक सुगम यातायात व्यवस्था का निर्माण होगा।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आगामी दिनो में नेशनल हाईवे के भी चौक चौराहो में अस्थाई लेफ्ट टर्न फ्री बनाया जायेगा और इस विषय पर सभी नगर निगम से स्थाई लेफ्ट टर्न फ्री बनाने की चर्चा कर सभी को पत्राचार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button