ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
भिलाई

इंस्टाग्राम लाइव पर हत्या का प्लान, दुर्ग पुलिस ने की कार्रवाई

भिलाई। इंस्टा पर लाइव चैटिंग के जरिए हत्या की प्लानिंग करना बदमाशों को भारी पड़ गया। इंस्टा में लाइव चैटिंग के जरिए बदमाश भिलाई के कैंप क्षेत्र में किसी व्यक्ति की हत्या का प्लान बना रहे थे।

यह वीडिया दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला के पास पहुंचा और इसके बाद छावनी पुलिस ने कार्रवाई की। इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनकी जमकर खबर ली। इस दौरान पुलिस ने उनका जुलूस भी निकाला।

दरअसल दो दिन पहले एसपी जितेन्द्र शुक्ला के पास एक वीडियो आया। जैसे ही वीडियो मिला पुलिस अलर्ट हुई और छावनी सीएसपी हरीश पाटिल और छावनी प्रभारी चेतन चंद्राकर को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

इस वीडियो में भिलाई के दो आरोपी और अम्लेश्वर के कोपेडीह के बताए जा रहे हैं। छठ के दिन भिलाई पावर हाउस पहुंच रहे हैं। छठ पूजा से पहले ही कैंप एक 18 नंबर रोड निवासी किसी लक्की शर्मा नाम के युवक की हत्या की बात कर रहे थे।

वीडियो के आधार पर युवकों को पहचान के लिए छावनी पुलिस ने अमलेश्वर पुलिस से संपर्क किया गया। इसके बाद पुलिस ने खुर्सीपार के शिवाजी नगर चंद्रमा चौक में रहने वाले बॉबी सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ में बॉबी सिंह ने पुलिस को बताया कि अमलेश्वर निवासी संदीप शर्मा ने हत्या की प्लानिंग की है।

इसके बाद अमलेश्वर थाना क्षेत्र के कोपेडीह शिव वाटिका फेस-1 निवासी संदीप शर्मा और मनीष दास मानिकपुरी गिरफ्तार किया। वहीं वीडियो में दिख रहा एक अन्य आरोपी फरार हैं।

आरोपी ने बताया कर रहे थे हत्या की प्लानिंग
छावनी पुलिस के अनुसार आरोपी संदीप शर्मा ने माना है कि उन लोगों ने कैंप एक 18 नंबर रोड निवासी लक्की शर्मा की हत्या का प्लान बनाया। संदीप शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी को लक्की शर्मा अपने पास पत्नी बनाकर रखा हुआ और दोनों ने आपस में शादी कर ली है।

आरोपी संदीप को उसकी पत्नी ने छोड़ दिया इसके कारण वह लक्की शर्मा से रंजिश रख रहा था। उसकी हत्या करने की प्लानिंग की हत्या के लिए उसने अपराधिक घटनाएं में शामिल कर उसकी हत्या करने की साजिश रची। पुलिस ने इस मामले में संदीप शर्मा, मनीष दास मानिकपुरी और बॉबी सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button