ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़दुर्ग

यातायात नियमों का उल्लंघन महंगा, दुर्ग में नशे में ड्राइव करने वालों पर कड़ी कार्रवाई

दुर्ग  : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन में दुर्ग पुलिस द्वारा “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान चलाकर रात्रि के समय सडक दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में से एक कारण वाहन चालक का नशे में वाहन चलाना पाया गया है ऐसी सडक दुर्घटनाओं पर अकुंश लगाने हेतु यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत प्रतिदिन देर रात्रि तक जिले के प्रमुख अलग अलग मार्ग एवं ग्रे/ब्लेक स्पॉट स्थल पर वाहन चालको को ब्रीथएनेलाईजर मशीन से चेक कर नशे में वाहन चलाने वाले चालको पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

विगत 11 माह 25 दिन में जिले में विशेष पाइंट लगाकर नशे में वाहन चलाने वाले पर कार्यवाही करने वाहन चालको को ब्रीथएनेलाईजर मशीन से चेक किया गया जिसमें कुल-1309 वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 एवं अन्य धाराओं के तहत कार्यवाही कर वाहन जप्त किया गया और अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया |

जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालको से ड्रिंक एंड ड्राइव के धारा के तहत 10 हजार रूपये एवं अन्य धाराओं में कुल 1 करोड़ 33 लाख 89 हजार 800 रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। ऐसे वाहन चालको के लायसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को भी भेजा जा रहा है ।

अपील:- यातायात पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है की अपनी और दूसरो की सुरक्षा के लिए नशे में कदापि वाहन ना चलाए!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button