ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

सुपेला में घर में घुसकर मारपीट, मां-बेटे गिरफ्तार

भिलाई, 23 फरवरी 2026। दुर्ग पुलिस ने सुपेला क्षेत्र में गाली-गलौज, मारपीट और घर में घुसकर हमला करने के मामले में मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक पाँच रास्ता गली नंबर 04, पटेल होटल के पीछे निवासी गौरव पाल (40) ने थाना सुपेला में शिकायत दर्ज कराई कि 20 फरवरी को वह अपने घर के पास ऑटो में बैठा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला राजा सोनकर उर्फ राजा बटीक वहां पहुंचा और बिना किसी कारण गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी तपेश सोनी और उनकी पत्नी दिशा के साथ भी आरोपी और उसकी मां ने मारपीट की। आरोप है कि राजा सोनकर ने तपेश सोनी के हाथ में दांत से काटकर चोट पहुंचाई और उनके घर में घुसकर उनकी पुत्री नेहा उर्फ गीतिका से भी मारपीट की।

मामले में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 289/2026 दर्ज कर धारा 296, 115(2), 351(3), 333, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोप स्वीकार करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। प्रकरण में कोई अलग से जप्त सामग्री नहीं है।

कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव, प्रधान आरक्षक प्रकाशचंद तिवारी, आरक्षक नवीन सिंह एवं धर्मेन्द्र सूर्यवंशी की विशेष भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें और शांतिपूर्ण समाधान के लिए पुलिस की सहायता लें। मोहल्लों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button