ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
देश

नवरात्रि पर्व में सोना-चांदी में तेजी, चांदी के भाव ने बनाया नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली इस साल सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,162 रुपए थी, जो अब 1,16,903 रुपए हो गई है। यानी सोना इस साल अब तक करीब 40,741 रुपए महंगा हुआ है। वहीं, चांदी की कीमत भी तेजी से बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी 86,017 रुपए थी, जो अब 1,45,060 रुपए प्रति किलो हो गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमत अगले साल तक 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा ने कहा कि सोना 1,44,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

सोने में तेजी के प्रमुख कारण:

  • केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: बड़े बैंक डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए सोने की खरीद बढ़ा रहे हैं, जिससे बाजार में मांग और कीमत बढ़ रही है।
  • अमेरिकी नीतियों में अनिश्चितता: ‘ट्रम्प फैक्टर’ और फेडरल रिजर्व पर दखल के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश में सोने की ओर रुख कर रहे हैं।
  • क्रिप्टो से सोने की ओर निवेश: क्रिप्टो में उतार-चढ़ाव और कड़े नियम निवेशकों को सोने में निवेश की ओर ले जा रहे हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक और घरेलू बाजार में ये कारक सोने की कीमतों को और ऊपर धकेल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button