ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
देश

कोरोना अलर्ट: भारत में नए मामलों में बढ़ोतरी, जानें राज्यवार अपडेट

नई दिल्ली | कोविड-19 एक बार फिर दुनिया भर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। भारत में हालात अभी नियंत्रण में हैं, लेकिन कुछ राज्यों में मामूली तौर पर केसों में इज़ाफा देखा जा रहा है। देश में इस समय कुल 257 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है, हालांकि घबराने जैसी स्थिति नहीं है।

भारत के राज्यों में कोविड की स्थिति:

राज्य एक्टिव केस
केरल 95
तमिलनाडु 66
महाराष्ट्र 56
कर्नाटक 13
पुडुचेरी 10
गुजरात 7
दिल्ली 5
राजस्थान 2
हरियाणा 1
पश्चिम बंगाल 1
सिक्किम 1
कुल 257

दिल्ली में फिलहाल 5 एक्टिव केस हैं, जबकि केरल में सबसे ज्यादा 95 केस सक्रिय हैं। इसके अलावा कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां एक भी केस सामने नहीं आया है।

एशिया में तेजी से फैल रहा कोविड

भारत के अलावा सिंगापुर, चीन, थाईलैंड और हांगकांग जैसे देशों में कोविड के मामलों में तेज़ उछाल देखा गया है।

सिंगापुर में 27 अप्रैल से 3 मई के बीच 14,200 नए केस सामने आए, जबकि पिछले सप्ताह यह आंकड़ा 11,100 था।

अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या भी बढ़कर 102 से 133 हो गई है।

थाईलैंड में 11 से 17 मई के बीच 33,030 केस दर्ज किए गए, जिनमें से 6,000 सिर्फ बैंकॉक में पाए गए।

हांगकांग में कोविड की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 6.21% से बढ़कर 13.66% हो गई है।

सरकार की अपील

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जनता से अपील की है कि भले ही हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं, लेकिन सतर्कता जरूरी है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, हाथ धोने और भीड़भाड़ से बचने जैसे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button