ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

विधायक गजेन्द्र यादव की पहल: कसारिडीह में नए रजिस्ट्री कार्यालय के लिए भूमिपूजन संपन्न

दुर्ग। दुर्गवासियों को आज एक और सौगात मिली है। कसारिडीह में रजिस्ट्री कार्यालय का नया भवन बनाने भूमिपूजन हुआ। शहर विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से प्रारंभ हुए|

कार्य सालों साल तक दुर्ग की पहचान में मिल का पत्थर के रूप पहचान रहेगा। बड़ी संख्या में आने वाले नागरिकों पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी।

विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया की जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय (रजिस्ट्री) के संयुक्त भवन जिलेभर नागरिकों की लंबित मांग को पूर्ण करने के अनुरूप विकास कार्य करने आज नींव रखी गई। शहर के बीच रजिस्ट्री कार्यालय होने से आस पास एरिया में ट्रैफिक का दबाव बना रहता है ।

नागरिकों वाहन रखने आने जाने में परेशानी होती जिसे देखते हुए सिविल लाइन कसारिडीह में नया भवन बनाने पीडब्लूडी मंत्री मान अरुण साव जी से प्रस्ताव पर सहमति मिलने और राशि स्वीकृति मिलने पर आज शहर के नागरिकों की उपस्थिति में ₹ 86.14 लाख की लागत से नये भवन बनाने भूमिपूजन किया गया।

विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया की शीतला सब्जी मंडी के पास काम्प्लेक्स बनाने स्वीकृति मिल गई जहाँ रजिस्ट्री कार्यालय से संबंधित स्टाम्प वेंडर तथा अन्य ऑफिस और दुकाने और सुविधा होंगी जिससे पंजीयक कार्यालय आने वाले नागरिकों को किसी काम के लिए भटकना न पड़े।

2340 स्क्वायर मीटर में बनेगा संयुक्त भवन –
सिविल लाइन कसारिडीह में जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय (रजिस्ट्री) का नया बनने वाला संयुक्त भवन एरिया 2340 स्क्वायर मीटर क्षेत्र का होगा। जिसमें 423 स्क्वायर मीटर भवन बनेगा।

सभी अधिकारियो के लिए अलग अलग कक्ष और बैठक व्यवस्था के साथ वेटिंग हॉल मिलेगा जहाँ वे अपनी बारी का इंतजार आने तक बैठ सकेंगे। दिव्यांगों के आने जाने के लिए रैंप की की सुविधा भी रहेगी। नये भवन में सुविधायुक्त टॉयलेट होगा।

इस दौरान वार्ड पार्षद हेमा शर्मा, गुलाब वर्मा, कुलेश्वर साहू, शिवेंद्र परिहार, कांशीराम कोसरे, गुड्डू यादव, कमल देवांगन, शेखर चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, कमलेश फेकर, बंटी चौहान, महेन्द्र लोढ़ा, अशोक राठी, पीडब्लूडी के एसडीओ एवं इंजिनियर उपस्थित रहे।

पंचशील नगर के स्कूल में होगा संधारण – 
पंचशील नगर स्थित पूर्व मा. कन्या शाला और चंद्रशेखर आजाद उच्च मा. शाला में ₹20 लाख की लागत से भवन संधारण और अतिरिक्त कक्ष निर्माण किया जाना है। जिसके लिए आज विधायक गजेन्द्र यादव ने भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चों से परीक्षा की तैयारी को लेकर चर्चा किये और वार्षिक परीक्षा में अधिक अंको के साथ उत्तीर्ण होने बच्चों का उत्साहवर्धन किये।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद मनीष साहू, देवनारायण चंद्राकर, कुमारी बाई साहू, चमेली साहू, प्रिंसिपल नलिनी वर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button