ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
रायपुर

साईं ड्रीम सिटी में युवती की आत्महत्या मामला: प्रेमी समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, मानसिक प्रताड़ना बना वजह

रायपुर। राजधानी के अमलीडीह स्थित साईं ड्रीम सिटी में 3 जून को घटित आत्महत्या के मामले ने अब गंभीर मोड़ ले लिया है। भिलाई निवासी 26 वर्षीय युवती जसविंदर कौर ढिल्लन ने साईं ड्रीम सिटी के ब्लॉक C की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। शुरुआती जांच में सामान्य मर्ग की तरह दर्ज हुए इस मामले में अब रायपुर पुलिस ने युवती के बॉयफ्रेंड नीरज मजुमदार समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

क्या है पूरा मामला:

युवती जसविंदर कौर ढिल्लन, जो मूलतः भिलाई के डबरा पारा की रहने वाली थी, पिछले कुछ समय से रायपुर के साईं ड्रीम सिटी में रह रही थी। वह यहां अपने प्रेमी नीरज मजुमदार के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। जसविंदर की मृत्यु के बाद जब राजेन्द्र नगर पुलिस ने मामले की तह तक जांच की, तो खुलासा हुआ कि युवती लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थी। यह तनाव उसे नीरज और उसके साथियों की प्रताड़ना के कारण हो रहा था।

पुलिस जांच में खुलासा:

पुलिस ने बताया कि जसविंदर को प्रेमी नीरज मजुमदार, प्रशांत लांडे, तन्नू साहू, आकाश वैष्णव, साबिया परवीन, तिलोत्मा पांडेय, दीपक पाटले, और नेहा यादव द्वारा लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। रिश्ते को लेकर अक्सर विवाद होता था और इन लोगों ने मिलकर युवती पर कई बार मानसिक दबाव डाला। प्रताड़ना से तंग आकर ही उसने आत्महत्या का रास्ता चुना।

आरोपियों पर मामला दर्ज:

राजेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

  • नीरज मजुमदार – मृतका का प्रेमी, निवासी माना कैम्प रायपुर
  • प्रशांत लांडे – मूल निवासी बालाघाट, हाल निवासी रायपुर
  • रोशनी साहू उर्फ तन्नू – निवासी दुर्ग
  • आकाश वैष्णव – निवासी टिकरापारा रायपुर
  • साबिया परवीन – निवासी सिटी कोतवाली क्षेत्र, रायपुर
  • तिलोत्मा पांडेय – निवासी अमलीडीह, रायपुर
  • दीपक पाटले – निवासी बालाघाट (म.प्र.)
  • नेहा यादव – निवासी अमलीडीह, रायपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button