ब्रेकिंग
केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
बालोद

महिला की हत्या का खुलासा: चरित्र शंका में जेठ ने की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद। 13 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी को बालोद पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में महिला के जेठ विजय को गिरफ्तार किया गया है, जिसने चरित्र पर शक के चलते अपनी ही भावज रामबती साहू को मौत के घाट उतार दिया।

पारिवारिक विवाद बना खून-खराबे की वजह

पुलिस पूछताछ में आरोपी विजय ने बताया कि उसने एक फिल्म में देखा था कि पारिवारिक विवादों को बातचीत से सुलझाया जा सकता है। उसने इसी सोच के साथ रामबती से बात करने की कोशिश की, लेकिन बहस के दौरान विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर उसने रामबती को बार-बार जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के वक्त घर में रामबती अकेली थी। आधी रात के बाद जब उसकी बेटी और परिवार के अन्य सदस्य लौटे, तो उन्होंने रामबती की खून से सनी लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। 14 अप्रैल की सुबह महिला के पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस कार्रवाई और खुलासा

पुलिस को शुरू से ही परिवार वालों पर शक था। पूछताछ के दौरान आरोपी विजय लगातार बयान बदल रहा था, जिससे पुलिस को संदेह और गहराया। सख्ती से पूछताछ करने पर विजय ने आखिरकार हत्या की बात स्वीकार कर ली।

उसने यह भी बताया कि हत्या के बाद उसने अपने खून से सने कपड़े, चप्पल और हाथ-पैर धोकर सबूत मिटाने की कोशिश की, और जब परिवार वाले पहुंचे तो मासूम बनकर नाटक किया।

आगे की जांच जारी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस दिल दहला देने वाली घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में आक्रोश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button