ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी के दिल में प्रशासन का बुलडोजर: गॉस मेमोरियल और बाबर बंगला पर टूटा दशकों पुराना कब्जा

रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन्स इलाके में स्थित लगभग 300 करोड़ रुपये की बेशकीमती सरकारी जमीन पर सोमवार को प्रशासन ने कब्जा कर लिया। यह 6 एकड़ जमीन, जिसमें गॉस मेमोरियल खेल मैदान और बाबर बंगला शामिल हैं, 1922 में यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया ट्रस्ट (CNI) को लीज पर दी गई थी।

लीज 2022 में समाप्त हो चुकी थी, लेकिन ट्रस्ट जमीन खाली नहीं कर रहा था और व्यावसायिक उपयोग भी कर रहा था। हिन्दू स्वाभिमान संगठन की याचिका पर राजस्व न्यायालय ने ट्रस्ट को बेदखल करने का आदेश दिया। आदेश मिलते ही जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम सोमवार सुबह 9 बजे मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सरकारी संपत्ति का नोटिस चस्पा कर दिया।

शाम 4 बजे तक कार्रवाई पूरी कर जमीन को सुरक्षित किया गया। अब संगठन ने यहां ऑक्सीजोन, खेल मैदान, ओपन एयर थिएटर जैसी सुविधाएं विकसित करने की मांग की है। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने कब्जे में रह रहे सभी 30 किरायेदारों को हटाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button