ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
क्राइमछत्तीसगढ़

निर्दोष बचपन पर दरिंदगी, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जांजगीर-चांपा। खाने में नींद की गोली देकर नाबालिग से अनाचार करने वाले आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया। 14 वर्षीय पीड़िता पिता की मौत के बाद अपने मामा के घर में रहती थी। 13 मई 2023 को वह अपने बड़े भाई के साथ अपने बड़े पिता के पुत्र साथ कबीर आश्रम रहने गई थी। उसका भाई उसे वहां छोड़कर कमाने खाने गुजरात चला गया। आरोपी दिलेश्वर महंत आरोपी वर्षो से कबीर आश्रम शिवरीनारायण में देखरेख का काम करता था।

वह आश्रम पीड़िता को रोज खाना परोसता था। इस दौरान खाने में कुछ नशे की दवा मिला देता था। इससे पीड़िता गहरी नींद में सो जाया करती थी । इसके बाद आरोपी उसके साथ रात में अनाचार करता था। 4 जुलाई 2023 रात को पीड़िता ने खाना नहीं खाया था। वह बिना खाना खाए सो गई थी। इसी समय आरोपी दिलेश्वर उसके बेड में आया और उसके हाथ, बांह को पकड़ने से वह जाग गई। इसके बाद आरोपी अपने बिस्तर पर जाकर सो गया। पीड़िता अगले दिन टुंड्रा चली गई।

जहां जुलाई में उसके पेट में दर्द हुआ,उसका मासिक आना बंद हो गया था। इसकी जानकारी उसने भाई को दी और प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया गया । तब पीड़िता ने अपने भाई को बताया कि आश्रम में आरोपी खाने में कुछ दवा देकर गलत काम किया था। पीड़िता के भाई ने आरोपी से पूछताछ किया तो आरोपी ने इंकार कर दिया। इसके कुछ दिनों के बाद शिवरीनारायण आश्रम से आरोपी भाग गया ।

इसके बाद पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट शिवरीनारायण थाने दर्ज कराई। इस पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। अपर सत्र न्यायाधीश (पाक्सो) अनिल कुमार बारा ने आरोपी दिलेश्वर उर्फ निर्मलदास को धारा 376 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई । साथ ही 500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है । अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक (पाक्सो) चंद्रप्रताप सिंह ने पैरवी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button