ब्रेकिंग
केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
दुर्ग

माता की आराधना में डूबा शहर: गरबा महोत्सव की धूम

दुर्ग। शहर में पहली बार दो दिवसीय गरबा का आयोजन पदमनाभपुर के मिनी स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित है, जहां पहले दिन ही हजारों की संख्या में माता के श्रद्धालुओं ने आकर गरबा किया । दुर्ग नव निर्माण समिति द्वारा महापौर धीरज बाकलीवाल के संरक्षण में दो दिवसीय गरबा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस गरबा में दुर्ग शहर के सभी माता के साथ शामिल हुए और गरबा का आनंद लिया।

सर्वप्रथम माता की आरती के साथ गरबा उत्सव आरंभ किया गया जहां हजारों की संख्या में लोग माता की भक्ति में डूबे थे । शाम को शुरू हुआ इस कार्यक्रम में बच्चों से लेकर नौजवान, युवक, युवतियां ने भरपूर गरबा का आनंद लिया। हर कोई गरबा की मस्ती में मस्त नजर आया। रॉक बैंड जबलपुर एवं आकर्षक लाइटें आकर्षण का विषय था । रास गरबा उत्सव की भव्यता की तारीफ आम शहरवासियों ने भी कर रहे है । सबका यही कहना था कि दुर्ग शहर में पहली बार इतना भव्य गरबा का आयोजन हुआ है, जिसके लिए सबने दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल एवं दुर्ग नवनिर्माण समिति का आभार व्यक्त किया।

महापौर संग धिरकते नजर आए आईजी एवं प्रशासनिक अधिकारी...

बता दें कि इस कार्यक्रम में दुर्ग पुलिस के आईजी रामगोपाल गर्ग, एसपी जितेंद्र शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर भार्गव, एवं आयुक्त लोकेश चंद्राकर अपने परिवार सहित गरबा का आनंद उठाने मिनी स्टेडियम पहुंचे थे । बाद में शानदार बैंड और माता की भक्ति भरी गीत सुनकर अधिकारी भी खुद को गरबा करने से रोक नही पाए वह भी गरबा करते हुए नजर आए । प्रथम दिवस जहा सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ एक्ट्रेस आस्था शर्मा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पहुंची थी , वही दूसरे दिन आज सुप्रसिद्ध छत्तीसगढी एक्ट्रेस काजल श्रीवास का आगमन गरबा उत्सव में हो रहा है । यह कार्यक्रम 9 अक्टूबर को भी रहेगा। समिति के संरक्षक महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहरवासियों से अपील की है गरबा के दूसरे दिन भी अधिक से अधिक संख्या में आए और माता रानी के गीतों एवं गरबा का आनंद ले ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button