ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का समापन 31 जनवरी को, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

दुर्ग। यातायात पुलिस, जिला दुर्ग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत माह भर चलाए गए जागरूकता कार्यक्रमों का समापन समारोह 31 जनवरी 2026 को सायं 5.30 बजे कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित किया जाएगा। समापन अवसर पर सड़क सुरक्षा से जुड़ी जागरूकता गतिविधियाँ, सम्मान एवं प्रेरणा कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

यातायात पुलिस ने जिले के 05 प्रमुख चौराहों को आदर्श चौराहा के रूप में चिन्हित किया है, जहां विशेष निगरानी और सख्त प्रवर्तन किया जाएगा। इन चौराहों में राजेन्द्र प्रसाद चौक दुर्ग, गुरुद्वारा तिराहा नेहरू नगर, रेल चौक सेंट्रल एवेन्यू भिलाई, बी.एस.एन.एल. चौक सेक्टर-01 भिलाई तथा कुम्हारी टोल प्लाजा शामिल हैं।

यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट वाहन संचालन, ड्रिंक एंड ड्राइव, अत्यधिक गति, रैश ड्राइविंग एवं ट्रिपल सवारी जैसे नियम उल्लंघनों पर मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के समापन के बाद जिले में प्रवर्तन और अधिक सख्त किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कुल 356 लोगों की मृत्यु हुई, जिनके प्रमुख कारण हेलमेट न पहनना, नशे में वाहन चलाना, तेज गति, लापरवाह ड्राइविंग और यातायात नियमों की अनदेखी रहे हैं। इन दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस प्रवर्तन व्यवस्था को और मजबूत कर रही है।

यातायात पुलिस, जिला दुर्ग ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार अपनाएं और सड़क सुरक्षा में सहयोग कर दुर्घटनाओं को रोकने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button