दुर्ग
दुर्ग पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी – 53 पुलिसकर्मी इधर से उधर, दागियों पर गिरा गाज

दुर्ग | दुर्ग जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल इन दिनों पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पुलिस विभाग में अनुशासन और पारदर्शिता लाने की दिशा में उन्होंने रविवार, 18 मई को बड़ी प्रशासनिक कार्यवाही करते हुए 53 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया।
सबसे बड़ी बात यह रही कि इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच (एसीसीयू) में लंबे समय से तैनात दागी पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है।
तबादले की सूची में शामिल:
- 11 सहायक उप निरीक्षक (ASI)
- 9 प्रधान आरक्षक
- 33 आरक्षक
रविवार को आदेश जारी, विभाग में मचा हड़कंप
रविवार जैसे अवकाश के दिन अचानक तबादला आदेश जारी होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूत्रों की मानें तो यह कदम पुलिस विभाग के अंदर सुधार की पहल और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

















