ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
दुर्ग

भिलाई में चोरी का खुलासा: पाण्डेय कबाड़ी के साथ पकड़ाया गया सरिया, माल के साथ गिरफ्तार!

भिलाई | भिलाई की जामुल थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चोरी का कबाड़ बेचने वाले सुरेश पाण्डेय उर्फ पाण्डेय कबाड़ी को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके गोडाउन से बड़ी मात्रा में बीएसपी का निर्मित चोरी का सरिया जब्त किया है। कोई शिकायकर्ता सामने ना आने से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 151 की कार्रवाई करके जेल भेज दिया।

भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया छावनी से लोहे की चोरी के खेल का भंडाफोड़ खुद वहां के ट्रांसपोर्टस और स्टील चेंबर के लोगो ने किया। उन्होंने जामुल पुलिस को सूचना दी कि पांडेय कबाड़ी के आईटीआई मैदान स्थित अपने ठिकाने में ट्रकों में सरिया लोड करवा रहा है। उसमें बड़ी मात्रा में सेल का सरिया लोड है, जो कि चोरी का है।

पुलिस की टीम वहां पहुंची और सरिया सहित अन्य लोहे के कबाड़ को जब्त कर लिया। इसके बाद पुलिस ने पांडे कबाड़ी के बेटे को थाने बुलाया। उधर उसके गोदाम को सील कर दिया गया। पुलिस का कहना है उन्होंने पूरे माल को जब्त कर लिया है। माल को अब कोर्ट के माध्यम से बिल पेश करने के बाद ही छुड़ाया जा सकता है।

जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय ने बताया कि शिकायतकर्ताओं ने बताया कि पाण्डेय कबाड़ी ने आईटीआई ग्राउंड छावनी में अवैध कब्जा कर अपना गोडाउन बनाया हुआ है। वो इंडस्ट्रियल एरिया से चोरी का लोहा खरीदता है और फिर उसे महंगे दामों में दूसरे लोगों को बेच देता है। चोरी के लोहे को सही बनाने के लिए वो फर्जी बिल भी पेश कर देता है।

ऐसा नहीं है कि पाण्डेय कबाड़ी के यहां पहली बार पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस इसके और ललित कबाड़ी के यहां कई बार छापेमारी करती है। कई ट्रक कबाड़ जब्त करती है। कार्रवाई के बाद कबाड़ी थाने से ही मुचलके पर छूट जाते हैं। साथ ही कुछ दिन बाद कोर्ट में बिल पेश करके अपना माल भी छुड़वा लेते हैं।

पूजा स्टील इंडस्ट्रीज के लोगों ने बताया कि लोहा चोरी का काम रात 12 बजे के बाद किया जाता है। उन्हें लगातार इसकी खबर थी और वह इस पर नजर भी रखे हुए थे। आज उन्होंने इसे रंगे हाथो पकड़ा। उन्होंने तड़के पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसके ठिकाने से भिलाई स्टील प्लांट का लाखो रुपये का लोहा जब्त किया गया। जब्त लोहे में पिग आयरन, टीएमटी, बीआरएम, प्लेट कटिंग, साइड शेयरिंग, बिलेट, वायर रॉड सहित हिसाब किताब की डायरी शामिल है।

ट्रक ट्रेलर संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि यह चोरी ड्रायवरों से सांठगांठ करके होती है। इसमें चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि अगर वह चोरी का माल खरीदेंगे नहीं तो कबाड़ी भी उसे नहीं लेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button