ब्रेकिंग
नाम बदलेगा केरल, लोकसभा ने दी मंजूरी; अब ‘केरलम’ के नाम से होगी राज्य की पहचान वंदे मातरम् के गायन में बाधा डालना अब अपराध, राष्ट्रपति की मंजूरी से कानून लागू चंद घंटों में चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; करीब 8 लाख के सोने के जेवर बरामद प्रदेश स्तरीय जबर हरेली भिलाई 16 अगस्त को-कामेश्वर साहू हरेली तिहार पर हरियाली का संकल्प, न्यू कृषि मंडी से होगा वृहद वृक्षारोपण की शुरुआत, तीन दिन बाद छत्तीसगढ़ में फिर जोर पकड़ेगा मानसून, बारिश का दौर होगा तेज पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली, अब 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक पर पुलिस की कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से पहचान छिपाने का आरोप महेश कॉलोनी में ‘मेरे सपनों का आंगन’ कार्यक्रम का आयोजन, महिला उद्यमिता और स्वदेशी हुनर को मिला मंच पत्नी के मजदूरी करने जाने से नाराज पति ने घर में लगाई आग, धमधा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
देश

वंदे मातरम् के गायन में बाधा डालना अब अपराध, राष्ट्रपति की मंजूरी से कानून लागू

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को उस विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसके तहत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन को जानबूझकर रोकना या उसमें बाधा डालना अपराध माना जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 अब कानून बन गया है।

नए कानून के तहत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को वही कानूनी संरक्षण मिलेगा, जो वर्तमान में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ को प्राप्त है। सरकार की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई।

संसद के दोनों सदनों से मिल चुकी है मंजूरी

यह विधेयक राज्यसभा में 29 जुलाई 2026 को पारित हुआ था, जबकि लोकसभा ने 30 जुलाई 2026 को इसे मंजूरी दी थी। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद अब यह कानून प्रभावी हो गया है।

इससे पहले राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के गायन को जानबूझकर रोकना या ऐसे गायन में शामिल सभा में व्यवधान डालना प्रतिबंधित था। हालांकि, पुराने कानून में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को इसी तरह का कानूनी संरक्षण नहीं मिला था।

तीन साल तक की सजा का प्रावधान

मौजूदा प्रावधानों के तहत राष्ट्रगान के गायन में जानबूझकर बाधा डालने जैसे अपराधों के लिए तीन साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। वहीं, बाद की प्रत्येक दोषसिद्धि पर कम से कम एक साल की जेल की सजा का प्रावधान है।

नए कानून के बाद राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के संबंध में भी इसी तरह का कानूनी संरक्षण लागू होगा।

स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से गूंजेगा वंदे मातरम्

केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार लालकिले की प्राचीर से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद राष्ट्रगीत को लेकर कानूनी प्रावधान और मजबूत हो गए हैं।

सरकार का कहना है कि इस संशोधन के जरिए राष्ट्रगीत के सम्मान और उसके सार्वजनिक गायन की गरिमा को कानूनी संरक्षण प्रदान किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button