ब्रेकिंग
बारिश से ग्राम नगपुरा कोटनी में जलभराव, घर में घुसा पानी; सीजी सुपर फास्ट न्यूज ने उठाई आवाज, प्रशास... तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल समेत बहा युवक, पेड़ के सहारे फंसा; उतई पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क... सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबिकापुर के आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को मिला अपनत्व और सम्म... महादेव घाट मार्ग पर बढ़ा जलस्तर, आवागमन बाधित; पुलगांव में शिवनाथ नदी के पास गणेश विसर्जन पर रोक सेवा संकल्प अभियान के तहत उतई में साइबर जागृति कार्यक्रम, 200 लोगों को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के समीप जलभराव के कारण यातायात प्रभावित, नागरिकों के लिए ट्रैफि... ज्वेलर्स संचालक पर जानलेवा हमला, 48 घंटे में पुलिस ने अपचारी बालक को पकड़ा लगातार बारिश से परेशान हैं? हमें भेजें अपने इलाके की तस्वीर सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच क... बारिश के बीच आयुक्त लीना कोसम ने संभाला मोर्चा, शहर में जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा
छत्तीसगढ़दुर्ग

महादेव घाट मार्ग पर बढ़ा जलस्तर, आवागमन बाधित; पुलगांव में शिवनाथ नदी के पास गणेश विसर्जन पर रोक

दुर्ग। लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। अमलेश्वर से रायपुर जाने वाले महादेव घाट मार्ग पर जलस्तर काफी बढ़ जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से इस मार्ग का उपयोग नहीं करने की अपील की है।

प्रशासन की ओर से लोगों से कहा गया है कि महादेव घाट मार्ग के बजाय मुख्य मार्ग अथवा तरीघाट मार्ग का उपयोग कर आवागमन करें। जलस्तर सामान्य होने तक लोगों को सावधानी बरतने और प्रभावित मार्गों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

इधर, पुलगांव स्थित शिवनाथ नदी में भी जल का बहाव बढ़ गया है। पुल के आसपास पानी का बहाव तेज होने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से यहां गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जा रहा है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे सुरक्षा व्यवस्था का पालन करें और निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही विसर्जन करें।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अनावश्यक रूप से नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास न जाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button