ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

पीएम आवास योजना को लेकर अधिकारियों को निर्देश, कोई पात्र नहीं छूटे

दुर्ग | नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्ग प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार का महत्वपूर्ण योजना है!

जिसके क्रियान्वयन हेतु भारत सरकार हर प्रकार से अपने हितग्राहियों के आवास की समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रयासरत है|

ताकि मकान का अभाव कोई भी व्यक्ति ना रहे।प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत एक साल सफलता पूर्वक पूर्ण किया जा चुका है.

एक साल में 562 हितग्राहियों को सफलता पूर्वक संपूर्ण किस्त की राशि दी जा चुकी है।

आम जनता के हितो को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक के अंतर्गत ऐसे हितग्राही जिनकी आय 3 लाख से कम हो,

स्वयं की जमीन हो ऐसे हितग्राहियों को 30 वर्ग मीटर एरिया में मकान बनवाकर देने का प्रावधान रखा गया था,

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्य घटक एएचपी अंतर्गत ऐसे हितग्राही है जिनके पास जमीन तथा मकान नहीं है,

जो कि 2015 के पूर्व से शहरी क्षेत्र में निवासरत थे, या जो किराए के मकान में रहते थे उन्हें 1 बीएचके का फ्लैट बनवाकर दिया गया !

वर्तमान में बीएलसी घटक अंतर्गत 3335 के लक्ष्य अनुसार 3247 मकान पूर्ण किया जा चुका है तथा 78 प्रगतिरत है जो कि 98 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है।

दूसरे चरण में ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियो को योजना का लाभ दिये जाने हेतु पात्र हितग्राहियों को छूट दिया गया

तथा ऐसे हितग्राही जो 31 अगस्त 2024 के पूर्व से निवासरत है तथा जिनके पास जमीन के दस्तावेज है तथा सालाना आय तीन लाख से कम तथा जाति प्रमाण पत्र होगा उन्हें लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है !

जिसके लिए त्वरित गति से कार्य किया जा रहा है।शहर क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना से सपनो को पूरा करने में मदद मिल रही है।

कलेक्टर/निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी व कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने कहा अपात्रों को आवास न मिले और कोई पात्र न छूट जाए, इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा हर दिन की गतिविधि दर्ज करती है।

सत्यापन के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवास की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button