ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही, 6 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : जिले में हो रहे नशे के कारोबार के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा दिये गए निर्देशानुसार नशे का कारोबार करने वालों के संबंध में नशे के कारोबारियों के विरूद्ध विशेष अभियान विश्वास चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में थाना मोहन नगर के अपराध धारा 20 ख, 27 क, 27 एनडीपीएस एक्ट एवं 111 (2) ख बीएनएस 2023 के मामले की विवेचनाक्रम मे मामले में गिरफ्तार सभी आरोपीगण एक दुसरे के सम्पर्क में रहकर योजनाबद्ध तरीके से संगठित होकर नशा करने हेतु अवैध रूप से चिट्टा/हेरोईन लाकर खरिदी बिक्री करते है तथा वाट्सअप कॉल के माध्यम से सम्पर्क कर आपस मे नशे की लेन देन की रकम सुविधानुसार नगद व ऑनलाईन के माध्यम से अदान प्रदान करते हैं।

आरोपियों द्वारा एक चैनल बनाकर नशे का अवैध कारोबार का कार्य पंजाब से लेकर दुर्ग भिलाई तक करते है। जिन लोगो का पता साजी कर दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। मामले मे विवेचना क्रम मे आज दिनाँक 07.10.2025 को 06 आरोपियों को उनके निवास भिलाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

मामले में गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 04 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है।आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायायिक हिरासत में जेल दाखिल किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस एवं एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नाम आरोपी
01. जयदीप साहू उम्र 29 वर्ष संतोषी चौक जामुल
02. दीपक गुप्ता उम्र 35 साल न्यू खुर्सीपार।
03. सागर जायसवाल उम्र 27 साल हाउसिंग बोर्ड थाना जामुल।
04. अजय शर्मा उम्र 31 साल कुरूद थाना जामुल।
05. आकाश चौधरी उम्र 26 सालकुरूद थाना जामुल।
06. अंकित वर्मा उम्र 28 साल कुरूद थाना जामुल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button