ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

सुदखोरी और धमकी का मामला: पच्चीस लाख की अवैध वसूली की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | थाना पदमनाभपुर पुलिस ने एक सुदखोरी और धमकी के गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए रायपुर निवासी आरोपी शब्बीर जैदी (39) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेज दिया। आरोपी पर पीड़ित से पच्चीस लाख रुपये की अवैध वसूली और जान-माल की धमकी देने के आरोप हैं।

क्या है मामला
प्रार्थी नागेश्वर प्रसाद चंद्रा (42), निवासी शीतलानगर बोरसी, ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में पारिवारिक आवश्यकता के चलते उसने अपने कॉलेज बैचमेट शब्बीर जैदी से 1,44,400 रुपये ब्याज पर लिए थे, जिसे ब्याज समेत कुल 1,64,800 रुपये चुका दिए। इस लेन-देन के दौरान आरोपी ने एक कोरा चेक और मकान व कृषि भूमि के दस्तावेज की प्रतियां अपने पास रख ली थीं।

आरोप है कि शब्बीर जैदी ने इसी कोरे चेक में 25,00,000 (पच्चीस लाख) रुपये की राशि भरकर कानूनी नोटिस भेजा और रकम न देने पर प्रार्थी व उसके बच्चों को उठा लेने की धमकी दी। 27 जुलाई 2025 को आरोपी प्रार्थी के घर पहुंचा और दबाव बनाने का वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

पुलिस की कार्रवाई
थाना पदमनाभपुर में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 278/2025 धारा 308(2),(5), 351(2) बीएनएस तथा छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा-4 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने उसे 10 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button