ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करेगा राज्य नीति आयोग: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नवा रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित नीति भवन में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा के पदभार ग्रहण समारोह में उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य नीति आयोग प्रदेश के दीर्घकालिक विकास, साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण और विभागीय समन्वय के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विकास में नई दिशा और गति देने वाला महत्वपूर्ण संस्थान है। उन्होंने बताया कि भविष्य की जरूरतों और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आयोग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी।

श्री साय ने बताया कि देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। इसी दृष्टि से छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ विज़न डॉक्युमेंट 2047 तैयार किया गया है, जो प्रदेश के समग्र और दीर्घकालिक विकास की रूपरेखा तय करेगा।

मुख्यमंत्री ने नीति आयोग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह क्षेत्रीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नीतियाँ और योजनाएँ बनाता है। राज्य नीति आयोग का गठन इसी सोच का परिणाम है और यह प्रदेश में विकास की दिशा तय करने में सहायक है।

श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि गणेश शंकर मिश्रा के प्रशासनिक अनुभव से आयोग को नई दिशा और गति मिलेगी। राज्य सरकार आयोग द्वारा प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लागू करने का प्रयास करेगी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक लता उसेंडी, विधायक अमर अग्रवाल, महापौर धमतरी रामू रोहरा, राज्य नीति आयोग के सदस्य डॉ. के. सुब्रह्मण्यम, सदस्य सचिव आशीष भट्ट, सचिव भुवनेश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button