ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
दुर्ग

सुशासन सप्ताह अंतर्गत विकासखंडों में किसान सम्मेलन का आयोजन

दुर्ग | राज्य सरकार के एक साल पूरे होने पर जिले के विकासखण्डों में आज किसान मेला का आयोजन किया गया। विकासखण्ड मुख्यालय धमधा एवं पाटन के साथ ही दुर्ग विकासखण्ड के ग्राम कातरों में किसान मेला आयोजित की गई। यहां पर क्षेत्रीय विधायक  ललित चन्द्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
राज्य सरकार की किसान हितैषी नीति/ योजनाओं और उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किसान सम्मेलन में कृषक उन्नति योजना के लाभान्वित किसानों और प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया गया।

इस दौरान कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं से जुड़ कर कृषि के उन्नत तकनीक अपनाने किसानों को प्रोत्साहित किये। साथ ही लाभान्वित होने जागरूक किये।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक  ललित चन्द्राकर ने जय जवान जय किसान की नारा के साथ प्रधानमंत्री जी द्वारा इसमें जोड़े गये जय अनुसंधान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। अन्नदाता किसानों के सम्मान के लिए आज यह सम्मेलन आयोजित किया गया है। राज्य और केंद्र की सरकार किसान हित में लगातार काम कर रही है।

किसानों के लिए समर्पित प्रदेश सरकार देश में सबसे अधिक दाम पर उनके उपज खरीद रही है। आज किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। सरकार द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

जैविक खेती से उत्पादन में बढ़ोत्तरी होती है। यहां कि जमीन फल फूल की खेती के लिए भी अनुकूल है। प्रदेश सरकार किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में ड्रोन खेती के लिए वरदान साबित होगी।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर कर रही है। समर्थन मूल्य और आदान सहायता मिलाकर किसानों को प्रति क्विंटल धान का मूल्य 3100 प्रदान करने जा रही है।

विगत वर्ष सरकार ने 145 लाख मेट्रिक टन धान की रिकार्ड खरीदी की थी। इस साल खरीफ फसल के बेहतर उत्पादन के कारण 160 लाख मेट्रिक टन धान की खरीदी का अनुमान है। विधयाक  चन्द्राकर ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के किसानों के नाम पाती को पड़ कर सुनाया।

मुख्य अतिथि विधायक  चन्द्राकर ने सम्मेलन में उन्नतशील कृषकों को शॉल, फल भेंट व पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने करकमलों से कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं सीसीबी के हितग्राही किसानों को मृदा कार्ड, आईस बाक्स, जॉल एवं ऋण स्वीकृति पत्रक प्रदान किया।

उन्नतशील कृषक गंगदेव, कमलनारायण, सजल चन्द्राकर, मेघराज मांडरिया, खोरबहरा पटेल, मुरारी साहू, राजेन्द्र साहू, लक्ष्मण निषाद और अश्वनी सरपे ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री के पाती मिलने पर खुश होकर  विष्णु सरकार को धन्यवाद दिए।

इस अवसर पर एसडीएम  एच.सी. मिरी, उपसंचालक कृषि  संदीप भोई, उप संचालक मत्स्य सु सीमा चंद्रवंशी, तहसीलदार  प्रफुल्ल गुप्ता, सीसीबी के  हृदेश शर्मा तथा जनपद एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button