ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

फिल्टर प्लांट में चल रहे विद्युत मेंटेनेंस कार्य व 24 एमएलडी में मोटर पम्प संधारण का कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंची, महापौर अलका बाघमार जल गृह प्रभारी लीना देवांगन भी रही मौजूद

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नाका स्थित 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में शहर के टंकियों में पानी भरने सुचारू रूप प्रवाहित होने वाले बिजली व्यवस्था में बरसात के दिनों में नमी के कारण ट्रांसफार्मर में आने वाले तकनीकी खराबी को रोकने जलगृह विभाग के माध्यम से हो रहे|

सब स्टेशन संधारण का कार्य व 24 एमएलडी प्लांट के मोटर में आई खराबी के चल रहे मरम्मत कार्य का महापौर अलका बाघमार ने जल कार्य विभाग प्रभारी  लीना दिनेश देवांगन के साथ फिल्टर प्लांट पहुंचकर औचक निरीक्षण किया ईस दौरान विद्युत विभाग प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकार भी मौजूद थे |

मौके पर पहुंची महापौर  बाघमार ने सबसे पहले आज विद्युत मेंटेनेंस के लिए 42 एमएलडी पानी सप्लाई में शटडाउन लेकर किए जा रहे कार्य की जानकारी ली स्थल पर मौजूद सब इंजिनियर मोहित मरकाम को कार्य को लेकर आवश्यक निर्देश दिया तत्पश्चात 24एमएलडी प्लांट में आए |

दिन मोटर खराबी के कारण पानी सप्लाई में ही रही दिक्कत की भी जानकारी लेकर इस प्लांट से जुड़े सभी टंकियों को भरने वैकल्पिक व्यवस्था के कर प्रभावित क्षेत्र में पानी सप्लाई नार्मल करने हर संभव प्रयास करने कहा।

उल्लेखनीय है कि रायपुर नाका स्थित 24 व 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में दोनो का अलग अलग विद्युत सब स्टेशन बने है जिसमे 42 एमएलडी प्लांट में लगे ट्रांसफार्मर कमरानुमा रूम मे स्थापित होने के करण बरसात के दिनों में नमी आ जाति थी जिसके चलते बारिश के दिनों में प्लांट के अंदर नमी के कारण बिजली ठप्प हो जाती थी|

जिसे ध्यान में रखते हुए विसीबी VCB  स्ट्रक्चर को इनडोर से आउटडोर करने आज इस प्लांट से जुडे़ महत्व पूर्ण कार्य के लिए दोपहर से लेकर शाम तक शट डाउन किया गया था जो बारिश व समय अभाव के कारण कार्य पूरा नही हो पाया जो अब शेष कार्य के लिए फिर एक बार शट डाउन किया जाएगा ईस कार्य के पूर्ण होने के बाद बरसात के मौसम में होने वाले मशीनों में मॉइश्चर से मुक्ति मिल सकेगी।

वही 24 एम एल डी प्लांट का 110 एच पी के मोटर में बड़ी खराबी आ गई है जिसे पूर्ण सुधार के लिए सुधार कंपनी भेजा जा रहा है इसके स्थान पर वर्तमान में चल रहे अन्य मोटर के साथ टंकियों में पानी भरने प्रेशर बढ़ाने के लिए 45 एच पी वाला अलग से मोटर चालू किया जा रहा है ताकि टंकिया भरने में सहायक हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button