ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

दुर्ग नगर निगम में हंगामा: जनप्रतिनिधि के करीबी पर अधिकारी से बदसलूकी का आरोप, आयुक्त को लेकर भी बोले अपशब्द

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के राजस्व विभाग में मंगलवार, 24 जून को एक गंभीर घटना घटी, जिसने निगम प्रशासन के भीतर काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आरोप है कि एक जनप्रतिनिधि के करीबी व्यक्ति, श्री अंकुश जैन ने कार्यालय में उपस्थित सहायक राजस्व अधिकारी और कर्मचारियों के साथ न केवल दुव्यवहार किया, बल्कि निगम आयुक्त श्री सुमीत अग्रवाल के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग किया।

शासकीय कार्य में बाधा और धमकी

मामला उस समय बिगड़ा जब कसारीडीह निवासी श्रीमती शोभा राठी के संपत्ति कर भुगतान को लेकर उनके परिजन श्री आयुष राठी और श्री अंकुश जैन राजस्व विभाग पहुंचे।रिकॉर्ड में नाम और पूर्व कर रसीद न होने पर उन्हें नए असेसमेंट की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इससे नाराज़ होकर श्री अंकुश जैन ने टेबल पर हाथ मारकर, उंगली दिखाकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और खुलेआम गाली-गलौज करने लगे।

कमिश्नर खुद आकर जवाब देगा

शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि श्री अंकुश जैन ने निगम आयुक्त सुमीत अग्रवाल के लिए भी बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

उन्होंने कहा—“कमिश्नर को खुद आकर जवाब देना होगा… कमिश्नर घर आकर काम करेगा।”

इस बयान से कार्यालय का माहौल तनावपूर्ण हो गया और कर्मचारियों में नाराज़गी और भय का माहौल बन गया।

इस पूरी घटना के समय कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे:सहायक राजस्व अधिकारी भूपेन्द्र गोईर,राजस्व निरीक्षक थानसिंह यादव,सहायक निरीक्षक रत्नदीप कसार.भृत्य मनोज सोनी.स्थानीय नागरिक मुरली सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे |

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस घटना की लिखित शिकायत आयुक्त को सौंपी है और मांग की है कि: शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज की जाए.इस प्रकार के दुर्व्यवहार की सख्त कानूनी कार्रवाई हो, ताकि कोई भी जनप्रतिनिधियों के नाम पर गुंडागर्दी करने का दुस्साहस न करे|

कर्मचारियों का विरोध, पुलिस थाने पहुंचे

इस घटना के विरोध में राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने कलमबंद हड़ताल करते हुए थाने की ओर रुख किया और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button