ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
दुर्ग

अवैध मादक पदार्थ गांजा बिकी करने ग्राहक की तलाश करते आरोपी केशव नाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5000 का गांजा जप्त

दुर्ग । नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा बिकी करने ग्राहक की तलाश करते आरोपी केशव नाई को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपी से 800 ग्राम गांजा कीमती करीब 5,000 रूपये का जप्त किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय थाना प्रभारी मोहन नगर दुर्ग के नेतृत्व में अवैध शराब, मादक पदार्थों की अवैध कारोबार तस्करी व बिक्री करने वालो के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज मुखबिर से सूचना पर घटना स्थल गंजमंडी सिकोला बस्ती दुर्ग, थाना मोहन नगर जिला दुर्ग में मामले के आरोपी केशव नाई पिता स्व राधेश्याम नाई उम्र 44 साल साकिन कुंदरा पारा ग्रीन चौक दुर्ग को मुखबीर के बताये हुए स्थान से अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में खड़े हुए थे। जिसे रेड व वैधानिक कार्यवाही करते मौके से घेराबंदी कर पकडा गया।

आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के कपडा थैला के अंदर रखे एक पैकेट में भुरे रंग के सेलो टेप से लपटे हुए मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 800 ग्राम कीमती करीब 5,000 रूपये का मिला। जिसे विधिवत कार्यवाही करते हुए गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 446/2024 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट पंजीबद्ध कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र देशमुख, आरक्षक वेदराम बंदे एवं सुजीत पान की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button