ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

पुलिस की सफलता: मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी ऋषि कुमार कुर्रे गिरफ्तार

दुर्ग। थाना जामुल पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम ऋषि कुमार कुर्रे (37 वर्ष), निवासी संतोषी चौक जामुल है। आरोपी के कब्जे से चोरी की हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 07 AF 4493) जिसकी कीमत लगभग 25,000 रुपये है, बरामद की गई।

प्रार्थी आकाश वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 सितंबर 2025 की रात उनकी मोटरसाइकिल एसीसी गेट के सामने बोगदा पुलिया क्षेत्र से चोरी हो गई है। रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 770/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सूचना के आधार पर आरोपी ऋषि कुमार कुर्रे को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की गई। साथ ही उसने चौकी स्मृति नगर क्षेत्र से एक अन्य मोटरसाइकिल ड्रीम (क्रमांक CG 07 BW 3721) चोरी करने की बात भी कबूल की, जिसे स्मृति नगर पुलिस ने अपने प्रकरण में बरामद किया।

आरोपी को 15 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में केंद्रीय जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिव चंद्रा सहित पुलिस टीम – सउनि महफूज खान, प्र.आर. मनीष थापा, आर. रत्नेश शुक्ला, रूपनारायण बाजपेयी, चंदन सिंह और चंदन भास्कर की सराहनीय भूमिका रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button