ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ रजत जयंती पर “हर घर हर दिन आयुर्वेद” जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर “हर घर हर दिन आयुर्वेद” विषय के अंतर्गत एक जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, बस्तानार में किया गया। यह कार्यक्रम आयुष विभाग, बस्तर के सहयोग तथा जिला आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहिनिस साहू जी के मार्गदर्शन में बस्तर पिरामल टीम (गाँधी फेलो -इर्शाद अंसारी) द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र निषाद जी एवं डॉ. इमरान शेख जी ने छात्रों व शिक्षकों को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली, योग, ध्यान, व्यायाम तथा असंचारी रोगों की रोकथाम के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्रों और 20 से अधिक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेषज्ञों ने आयुर्वेद को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया और सभी आयु वर्गों के लिए उपयुक्त योग एवं ध्यान के व्यावहारिक प्रदर्शन भी किए।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा प्रश्नोत्तर सत्र, जिसमें छात्रों ने व्यवहारिक और जिज्ञासापूर्ण प्रश्न पूछे—

  • पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय क्या हैं?
  • बच्चों के लिए आदर्श आहार कैसा होना चाहिए?
  • योग कैसे मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों को रोक सकता है?
  • मौसमी बीमारियों के लिए घरेलू उपाय क्या हैं?
  • चिकित्सकों ने सरल एवं उपयोगी उत्तर देकर सभी को प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन “हर घर हर दिन आयुर्वेद” के संदेश के साथ हुआ, जिसने छात्रों और शिक्षकों के बीच स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की मजबूत प्रेरणा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button