ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
रायपुर

रथयात्रा 2025: SECR की बड़ी पहल, गोंदिया-कटक के बीच चलेगी TOD स्पेशल ट्रेन, 10 ट्रिप्स में मिलेगी यात्रा सुविधा

रायपुर। आगामी रथयात्रा महापर्व 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने खास पहल की है। यात्रियों की सुविधा और यात्रा को आसान बनाने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा गोंदिया से कटक और कटक से गोंदिया के लिए Train on Demand (TOD) स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

यह विशेष ट्रेन 08893/08894 नंबर से संचालित होगी और कुल 10 ट्रिप्स में यात्रियों को रथयात्रा के दर्शन कराने में मदद करेगी।

ट्रेन संचालन का शेड्यूल:

08893 (गोंदिया से कटक):
26 जून, 28 जून, 30 जून, 2 जुलाई और 5 जुलाई 2025
यह ट्रेन दोपहर 1:30 बजे गोंदिया से रवाना होगी और डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, लखौली, महासमुंद होते हुए कटक पहुंचेगी।

 08894 (कटक से गोंदिया):
28 जून, 29 जून, 1 जुलाई, 3 जुलाई और 7 जुलाई 2025
वापसी में ट्रेन कटक, भुवनेश्वर, संबलपुर, टिटलागढ़ से होकर गोंदिया पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु इस सुविधा का लाभ उठाएं और समय से टिकट आरक्षण कर अपनी यात्रा सुनिश्चित करें। रथयात्रा के इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए TOD स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा राहत कदम साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button