ब्रेकिंग
गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड दुर्ग में छह साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या, दोषी आरोपी को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा छत्तीसगढ़ी कलाकारों से फिर बदसलूकी का आरोप! ‘तोर मयारू मोर मयारू’ टीम ने अप्सरा टॉकीज पर उठाए सवाल वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की सम... पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना
छत्तीसगढ़

गया नगर में पानी टंकी निर्माण कार्य शुरू, जल संकट से मिलेगी राहत,

दुर्ग । नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र के गया नगरवासियों के लिए आज का दिन विशेष खुशी और राहत लेकर आया। वर्षों से लो-प्रेशर और जल संकट की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए वार्ड क्रमांक-3 गया नगर स्थित कबड्डी मैदान में नई उच्च स्तरीय पानी टंकी निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।

महापौर अलका बाघमार की प्रमुख उपस्थिति में जेसीबी मशीन से खुदाई कार्य प्रारंभ कराया गया।
कार्यक्रम से महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर,वित्त विभाग प्रभारी एवं पार्षद नरेंद्र बंजारे,जल कार्य विभाग प्रभारी एवं पार्षद लीना दिनेश देवांगन, एमआईसी सदस्य एवं वार्ड पार्षद नरेंद्र बंजारे सहित जनप्रतिनिधियों ने बाबा धाम शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की तथा निर्माण कार्य के सफल एवं शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।

निर्माण स्थल पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने फटाके फोड़कर एवं पुष्पमालाओं से महापौर का भव्य स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर महापौर एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि पानी की समस्या से लंबे समय से परेशान रहना पड़ता था, लेकिन अब नई पानी टंकी बनने से बड़ी राहत मिलेगी।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

गया नगर और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से बनी जलापूर्ति समस्या के स्थायी समाधान के लिए यह महत्वपूर्ण परियोजना शुरू की गई है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि वार्ड क्रमांक-3 एवं 4 में बघेरा पानी टंकी से जलापूर्ति होने के कारण दूरी अधिक होने से लो-प्रेशर की समस्या बनी रहती थी। गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती थी। क्षेत्र की महिलाओं एवं नागरिकों द्वारा लंबे समय से नई पानी टंकी की मांग की जा रही थी।

महापौर अलका बाघमार, जल कार्य विभाग प्रभारी लीना दिनेश देवांगन एवं पार्षद नरेंद्र बंजारे की पहल पर इस योजना को प्राथमिकता देते हुए पहली एमआईसी बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। राज्य शासन से लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से 15 लाख लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय पानी टंकी एवं फिल्टर प्लांट से टंकी तक राइजिंग लाइन निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई।

गौरतलब है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना का भूमिपूजन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा सुशासन तिहार के दौरान किया गया था। अब नगर निगम द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ कर परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में कार्यवाही तेज कर दी गई है।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, चंद्रशेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, पार्षद मनीष कोठारी, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, महिलाएं एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button