ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़दुर्ग

उरला दुर्गा काली मंदिर के संस्थापक परम पूज्य गुरुजी सुशील कहार जी का आकस्मिक निधन

दुर्ग। अत्यंत दु:ख के साथ सूचित किया जाता है कि उरला दुर्गा काली मंदिर बायपास के संस्थापक, धर्म और सेवा के प्रतीक परम पूज्य गुरुजी सुशील कहार जी का आज संध्या 6 बजे बालाजी हॉस्पिटल रायपुर में उपचार के दौरान 58 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र सहित श्रद्धालुओं और अनुयायियों में शोक की लहर व्याप्त है।

पूज्य गुरुजी अपने पीछे दो पुत्र आकाश कहार एवं चंद्रशेखर सागर कहार, पुत्रवधु बबीता कहार, उनके विश्वस्त सेवक अनुज गुलाब सिंह सहित भरा–पूरा परिवार और मंदिर संस्थान छोड़ गए हैं। उनका निधन अत्यंत पीड़ादायक एवं अपूरणीय क्षति है।

पूज्य गुरुजी का संपूर्ण जीवन धर्म, भक्ति और समाज सेवा को समर्पित रहा। उनके मार्गदर्शन और सेवा भाव को श्रद्धालु सदैव स्मरण रखेंगे।

उनकी अंतिम यात्रा कल 17 जनवरी, शनिवार को दोपहर 12:00 बजे काली माता मंदिर बायपास रोड के नीचे उरला वार्ड क्रमांक 58 दुर्ग से निकलकर शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में संपन्न होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button