ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

चोरी के फरार आरोपी गोवर्धन जोशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में फरार आरोपी गोवर्धन जोशी को गिरफ्तार किया।

आरोपी ने अपने साथी सूरज बंजारे के साथ मिलकर ग्राम मुड़पार स्थित एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

6 जनवरी को श्याम सिंह चैधरी ने जामुल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सूरज बंजारे और गोवर्धन जोशी ने रात 8:30 बजे उसके घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया

और पेटी में रखी 1000 रुपये की नगदी और आधार कार्ड चोरी कर ले गए। पुलिस ने आरोपी सूरज बंजारे को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि गोवर्धन जोशी फरार था।

14 जनवरी को पुलिस ने घेराबंदी कर गोवर्धन जोशी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने सूरज बंजारे के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया|

और पुलिस को चोरी की रकम 200 रुपये और आधार कार्ड बरामद कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय, सउनि महफूज खान, प्र.आर.

अनिल सिंह, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, जी. सामुएल, रूपनारायण बाजपेयी और चन्द्रभान सिंह का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button