ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
दुर्ग

दुर्ग जिले में भारत माला सड़क निर्माण सामग्री चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारत माला सड़क परियोजना में उपयोग होने वाले लोहे के सामान की चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने चोरी किए गए सामान को मोटरसाइकिल पर लोड कर भागने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से उन्हें पकड़ लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 जनवरी की मध्य रात्रि को ग्राम पुरई स्थित बजरंग बली मंदिर के पास भारत माला प्रोजेक्ट में उपयोग होने वाले पांच नग वर्टिकल जेक पाईप और एक नग क्रिप्स को दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर लोड कर चोरी कर रहे थे। चोरी की जानकारी पाकर प्रार्थी हरि बंजारे ने पुलिस को सूचित किया और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे फरार हो गए।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की पहचान प्रीतम साहू (30 वर्ष) और एक अपचारी बालक के रूप में की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सामान को बरामद किया। आरोपी प्रीतम साहू को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया, जबकि अपचारी बालक को बाल सुधार गृह भेजा गया।

इस कार्यवाही में थाना उतई प्रभारी विपिन रंगारी, प्रधान आरक्षक भीष्मनारायण साहू, आरक्षक हुलेश्वर साहू और रामकृष्ण दास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) वेदव्रत सिरमौर और SDOP श्री हरीश पाटिल के दिशा-निर्देश पर पुलिस ने चोरी की घटना पर कड़ी कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button