ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़

भाजपा नेत्री रीता देवी सिंह को जन्मदिन पर मिली खास बधाई, छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत की हस्तियों ने दी शुभकामनाएं

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं दुर्ग रेलवे स्टेशन ऑटो यूनियन संघ की अध्यक्ष  रीता देवी सिंह को उनके जन्मदिवस पर फिल्मी जगत की मशहूर हस्तियों ने खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता रियाज खान, फिल्म निर्देशक अमित तथा फिल्म प्रमोटर विकास यादव ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और उनके स्वस्थ, समृद्ध और सक्रिय जीवन की कामना की।

तीनों ही फिल्मी हस्तियों ने रीता देवी सिंह के सामाजिक कार्यों, महिला सशक्तिकरण में योगदान और जनसेवा के प्रति समर्पण को सराहा। रियाज खान ने कहा कि “रीता दीदी न केवल राजनीति में सक्रिय हैं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर काम करने वाली सशक्त महिला नेता हैं। उनके जैसा समर्पण बहुत कम लोगों में देखने को मिलता है।”

फिल्म प्रमोटर विकास यादव ने कहा, “रीता देवी सिंह समाज की ऐसी प्रेरणास्रोत हैं, जो हर वर्ग की आवाज़ बनकर सामने आई हैं। उनका नेतृत्व और संघर्ष आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल है।”

इस मौके पर दुर्ग रेलवे स्टेशन ऑटो यूनियन संघ के सदस्यगण और भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सबने मिलकर रीता देवी सिंह को फूलों का गुलदस्ता, स्मृति चिन्ह और स्नेह भरी शुभकामनाएं भेंट कीं।

राजनीति और समाजसेवा का मिलाजुला चेहरा

रीता देवी सिंह का राजनीतिक जीवन सामाजिक समर्पण से जुड़ा हुआ है। वे वर्षों से ऑटो चालकों के हक और सुविधाओं के लिए संघर्षरत रही हैं। साथ ही महिला सशक्तिकरण, युवाओं के मार्गदर्शन, और गरीब वर्ग की मदद में भी उनका सक्रिय योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button