ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़दुर्ग

महाशिवरात्रि पर इंदिरा मार्किट में गूंजे ‘हर हर महादेव’, व्यापारी संघ ने किया भंडारे का आयोजन

दुर्ग : शहर की प्रसिद्ध इंदिरा मार्किट में आज व्यापारी संघ द्वारा भोले बाबा की भव्य बारात निकाली गई। पूरे बाजार क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय गीतों के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में व्यापारी और श्रद्धालु शामिल हुए।

बारात के बाद आसपास के लोगों और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।

इस अवसर पर व्यापारी संघ के वरिष्ठ सदस्य विनोद खत्री, देवेन्द्र रामटेके, अजय गुप्ता, राहुल जैन, संजय ताम्रकार, मुकेश अग्रवाल, हरीश केवलतानी, दीपक खत्री, अभिषेक गुप्ता, प्रशांत डोंगांवकर, यशपाल जायसवाल, राज आड़तिया, संजय, गजेन्द्र जैन सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

भंडारे में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया और पूरे आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। व्यापारी संघ ने भविष्य में भी ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button