ब्रेकिंग
केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
दुर्ग

विधायक गजेंद्र यादव पहुंचे पं. प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा में, भक्ति में हुए लीन

दुर्ग। विश्व विख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिवपुराण की कथा सुनने

आज विधायक गजेन्द्र यादव कार्यकर्त्ताओ के साथ आयोजन स्थल  छुरिया हालेकोसा जिला राजनांदगाव पहुंचे।

उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच बैठकर कथा सुने और आरती में भी शामिल हुए।

श्री शिवाय नमस्तभयु का जाप करते हुए दुर्गवासियों के सुख- समृद्धि के लिए कामना किये।

पंडित प्रदीप मिश्रा को सुनने के लिए हालेकोसा में लगातार लोगों की भीड़ उमड़ रही है। उल्लेखनीय है कि 04 जनवरी से पंडित प्रदीप मिश्रा जी का कथा वाचन हो रहा है,

जिसे सुनने के लिए छत्तीसगढ़ सहित अन्य शहरों एवं जिलों से भी लोग हालेकोसा में कथा स्थल पहुंच रहे हैं।

आज पंडित मिश्रा जी के कथा वाचन का 5वां दिन रहा। पं. मिश्रा जी ने बताया की शिव महापुराण आपके भीतर विश्वास और भरोसा पैदा करती है।

शिव जी पर विश्वास और सच्ची श्रद्धा से एक लोटा जल से सभी समस्या का हल होता है।

अपने घर परिवार के सदस्यो में ऐसे संस्कार दे की गलत फैशन और गलत भोजन प्रवेश न करने दे ताकी समाज संस्कारवान बने।

उन्होंने कहा की जातिवाद और संप्रदायवाद के नाम पर बाँटने वालों से सजग रहे।

किसी का भरोसा और विश्वास तोड़ना पाप की श्रेणी में आता है। बेटियों को शिक्षा में आगे बढ़ाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button