ब्रेकिंग
लगातार आपराधिक गतिविधियों पर जिलाबदर कार्रवाई, मनीष माण्डले को एक वर्ष के लिए दुर्ग सहित 07 जिलों की... डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हुए डॉ. संजय तिवारी, बधाई देने वालों का लगा तांता… बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार, 5 सट्टा-पर्चियां और नकदी जब्त जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू CG Weather Alert: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर म... महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के घने जंगल में हाई प्रोफाइल जुआ 31 जुआरी दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव से : नक... जुनवानी खमरिया पीएम आवास कॉलोनी में दुर्ग पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, गुंडा-बदमाश एवं आपराधिक प्रवृत्त... जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू दुर्ग शहर एवं राष्ट्रीय-राज्य राजमार्गों पर आवारा पशुओं के जमावड़े से बढ़ रही दुर्घटनाएं, निगम आयुक्...
रायपुर

पुलिस का बड़ा एक्शन: 84 गुंडा बदमाशों की फ़ाइल खोली, कार्रवाई तेज

रायपुर | रायपुर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। पिछले एक माह में पुलिस ने 84 गुण्डा बदमाशों की फ़ाइल खोली है और 19 निगरानी बदमाशों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

इस वर्ष 2024 में कुल 697 गुण्डा बदमाशों को सूची में शामिल किया गया है, जिनमें से 34 प्रकरण जिला दंडाधिकारी के समक्ष जिला बदर कार्यवाही हेतु प्रेषित किए गए हैं। पिछले वर्ष 2023 में 4 और इस वर्ष 2024 में 11 प्रकरणों की जिला बदर की कार्यवाही की गई है। इसके अलावा, इस वर्ष 10 नए प्रकरण जिला दंडाधिकारी के समक्ष भेजे गए हैं।

पुलिस ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र में गुण्डा बदमाशों और आपराधिक तत्वों की चेकिंग और तस्दीक करें तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करें। रायपुर पुलिस की यह कार्रवाई अपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटने के उद्देश्य से की गई है, और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button