ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

मुख्यमंत्री ने दिए 22 करोड़ के विकास कार्य, विधायक ललित चंद्राकर की उपेक्षा पर उठे सवाल

दुर्ग। राजनीति में कल के मित्र आज के शत्रु बन जाते हैं। संघर्ष के दिनों के साथी सत्ता मिलने पर अदावत पर उतर आते है। मुख्यमंत्री  साय ने कल अपने दुर्ग प्रवास के दौरान शहर को 22 करोड़ रु के विकास कार्यों का सौगात दिया। दुर्ग शहर में मुख्यमंत्री का बड़ा कार्यक्रम था। भाजपा के तमाम बड़े नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे।  पर पूरे कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर नजर नहीं आए। स्वयं मुख्यमंत्री  साय ने पूछा  कि विधायक ललित चंद्राकर कहां है। पत्रकारों के मन में भी यह सवाल उठा। इस पर विधायक ललित चंद्राकर ने बताया कि वे अपने दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के एक कार्यक्रम में व्यस्त थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उन्होंने शाम को सर्किट हाउस में मुलाकात किया।

बहरहाल, राजनीतिक घटनाक्रम के पीछे राजनीतिक प्रेक्षक बताते हैं कि पिछले 11 महीने की भाजपा सरकार में विधायक ललित चंद्राकर का प्रदर्शन सबसे ज्यादा दमदार रहा है। अभी हाल में ही उन्हें पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाकर केबिनेट का दर्जा दिया गया है। साढ़े तीन दशकों से भारतीय जनता पार्टी के लिए संघर्ष का उन्हें फल मिला है। इसी संघर्षशीलता और समर्पण से साय सरकार में उनका कद बढ़ता गया। जमीन से उठे नेता ललित चंद्राकर आज भाजपा में पिछड़ा वर्ग के चेहरे बन गए हैं। पार्टी और अपने विधानसभा क्षेत्र में काफी लोकप्रिय विधायक हैं। दुर्ग ग्रामीण सीट पर उनके पहले विधायक ताम्रध्वज साहू इस राज्य के गृहमंत्री थे। तब दुर्ग शहरी सीट पर अरुण वोरा विधायक थे।  उस समय इन दोनो नेताओं में गहरा तालमेल रहता था। इसलिए उनका राज भी अच्छा चला। अभी दोनो सीट में विधायक बदल गए हैं। और साथ में डिप्लोमेसी भी बदल गए हैं।

कल के कार्यक्रम में विधायक ललित चंद्राकर को वह सम्मान  नही मिला, जिनका वे हकदार हैं। ललित चंद्राकर भले ही दुर्ग ग्रामीण से विधायक हैं, पर शहरी बेल्ट में भी उनकी अच्छी सामाजिक जनाधार है। दुर्ग शहरी और दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बराबर लोकप्रिय होने के कारण उनका कद बढ़ता गया। मुख्यमंत्री सहित बड़े भाजपा नेताओं ने उनमें प्रादेशिक स्तर के बड़े नेता बनने की संभावना देखी। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय  कायकर्ताओं का कहना है कि उपेक्षा की राजनीति भाजपा की परंपरा नही बननी चाहिए।

-जुगलबंदी रही तो तेजी से होगा विकास..
दुर्ग शहरी और ग्रामीण इन दोनो सीटो के विधायक गजेंद्र यादव और ललित चंद्राकर पार्टी के नए युवा विधायक है।दोनो के सही जुगलबंदी रही तो दुर्ग के इन दोनो क्षेत्रों को तेजी से विकसित किया जा सकेगा। रमन सरकार जाने के बाद कोई बड़ा प्रोजेक्ट यहां नही आया है। दुर्ग ग्रामीण का बड़ा क्षेत्र रिसाली का शहरी बेल्ट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button