ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

ईद मिलादुन्नबी पर दुर्ग पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था

दुर्ग। ईद मिलादुन्नबी पर्व के अवसर पर दुर्ग पुलिस ने जिलेभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। मुस्लिम समाज द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से निकाली जाने वाली रैलियों और जामा मस्जिद में आयोजित नमाज कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।

जानकारी के अनुसार, दुर्ग पुलिस ने पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए 12 राजपत्रित अधिकारी, 36 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक सहित कुल 250 जवानों की तैनाती की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भापुसे) ने बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ड्यूटी पर रवाना किया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी अनुविभागों में पुलिस बल सक्रिय रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button