ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
देश

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच टिकट बिक्री शुरू, ICC का आधिकारिक ऐलान

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन किया जाना है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले पाकिस्तान और यूएई में खेले जाएंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी इस बार पाकिस्तान के हाथों में है। टीम इंडिया भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है।

भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले यूएई में खेलेगी। आईसीसी ने टीम इंडिया के सभी मैचों के टिकट किस दिन से मिलेंगे, इस बात का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया ग्रुप ए का हिस्सा है।

जहां भारतीय टीम बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ मैच खेलेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि इन अहम मैचों के टिकट कब और कितने में आप हासिल कर सकते हैं।

आईसीसी ने इस बात की जानकारी दी है कि भारतीय टीम के सभी मुकाबलों के टिकट 03 फरवरी भारतीय समयानुसार शाम 05:30 बजे से मिलेंगे। अभी टीम इंडिया के तीन मुकाबले और पहले सेमीफाइनल के टिकट मिलेंगे।

फैंस दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं, जिसकी सामान्य कीमत AED 125 यानी कि लगभग 3000 भारतीय रुपए होगी। कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होने वाले 10 मैचों के लिए टिकटों की बिक्री मंगलवार को पहले ही शुरू हो चुकी है।

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का शेड्यूल
भारत बनाम बांग्लादेश – 20 फरवरी
भारत बनाम पाकिस्तान – 23 फरवरी
भारत बनाम न्यूजीलैंड – 03 मार्च

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button