ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
दुर्ग

विधायक गजेन्द्र यादव ने वार्ड 51 बोरसी में जनता से की मुलाकात, प्रगति मैदान के विकास का दिया आश्वासन

दुर्ग। शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने गत संध्या वार्ड 51 बोरसी का दौरा कर स्थानीय नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए तत्परता दिखाई। इस अवसर पर प्रगति मैदान में आयोजित बैठक में नागरिकों ने विधायक यादव को क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया और मैदान के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की अपनी मांगों को रखा।

नागरिकों ने बताया कि प्रगति मैदान ही ऐसा स्थान है जहाँ सुबह-शाम सैकड़ों लोग सैर करने आते हैं। मैदान के चारों ओर फेंसिंग, वॉकिंग पाथवे, हरियाली बढ़ाने के लिए सजावटी पौधों का रोपण और विद्युत पोल में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की आवश्यकता है। इन मांगों पर विधायक गजेन्द्र यादव ने शीघ्र ही मैदान को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए इस्टीमेट तैयार कर कार्य कराने का आश्वासन दिया।

बैडमिंटन कोर्ट की भी होगी व्यवस्था

बैठक के दौरान वार्डवासियों ने प्रगति मैदान में मंच के पीछे खाली पड़ी जगह पर बैडमिंटन कोर्ट बनाने की भी मांग रखी। नागरिकों ने बताया कि शाम के समय मैदान में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होती है।

इस पर विधायक यादव ने पद्मनाभपुर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे को मौके पर बुलाकर रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही, क्षेत्र के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की बात कही।

बैठक में पार्षद साजन जोसफ, थाना प्रभारी राजकुमार लहरे, समाजसेवी सिमन दुबे, अनुभूति भाखरे सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिकगण उपस्थित  रहे।

विधायक यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे सदैव तत्पर हैं और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी नागरिकों को दी और उनके अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button