ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

फरार आरोपी गिरफ्तार – पाटन पुलिस को आबकारी एक्ट के मामले में बड़ी सफलता

दुर्ग |  थाना पाटन पुलिस को आबकारी एक्ट के तहत दर्ज एक बड़े मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 8 फरवरी 2025 को एसीसीयू दुर्ग की टीम और थाना पाटन पुलिस ने ग्राम फुण्डा स्थित महेन्द्र वर्मा के फार्म हाउस में रेड कर बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की थी। इस दौरान मध्यप्रदेश निर्मित 500 पेटी गोवा ब्रांड अंग्रेजी शराब (करीब 4500 बल्क लीटर), 3 वाहन, 9 मोबाइल फोन और अन्य सामान सहित 62.40 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई थी।

इस मामले में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि कुछ आरोपी तब से फरार चल रहे थे। लंबे समय की तलाश और निगरानी के बाद थाना पाटन की टीम ने फरार आरोपी शत्रुहन साहू उर्फ सालिक साहू (पिता – सुकलाल साहू, उम्र – 35 वर्ष, निवासी – देमार, थाना पाटन, जिला दुर्ग) को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड में माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अब भी प्रकरण से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button