ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
छत्तीसगढ़दुर्ग

घरेलू कामकाज करने वाली महिला ने उड़ाए 20 लाख के गहने, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में घर में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घरेलू कामकाज करने वाली महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-हीरे के आभूषण बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पद्मनाभपुर निवासी राहुल जैन ने अपने घर से सोने-हीरे के आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 91/2026, धारा 331(4), 305(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही महिला कविता देशलहरे (36 वर्ष), निवासी स्टेशन मरोदा, थाना नेवई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पूर्व में प्रार्थी के घर घरेलू काम करती थी और उसी विश्वास का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हीरे जड़ी सोने की चैन, दो मंगलसूत्र, नेकलेस, कान के झुमके, चांदी का करधन, पायल और बिछिया सहित चोरी गए सभी आभूषण बरामद कर विधिवत जप्त किए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मामले की विवेचना जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजकुमार लहरें एवं थाना स्टाफ की त्वरित और प्रभावी भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घरेलू कामकाज के लिए रखे गए कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button